दुष्कर्म एवं पॉक्सो के मामलों का समयसीमा में निराकरण की जाए: एसएसपी

ग्वालियरः . पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों की 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे निगरानी फाइलों को अपडेट संबंधी अभियान तथा लंबित महिला संबंधी एवं एससी/एसटी के अपराधों, जप्ती माल के निराकरण, रिकॉर्ड का बेहतर संधारण, थानों में साफ सफाई सहित थानों को आईएसओ सर्टिफिकेषन के लिये कार्य करने के संबंध में बैठक ली गई।
बैठक के प्रारम्भ में 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे निगरानी फाइलों को अपडेट करने के संबंध में समीक्षा की और थानों द्वारा तैयार की गई निगरानी फाइलों को चेक किया जाकर उन्हे 30 मार्च तक अपडेट करने के लिये कहा और आदतन अपराधियों की नवीन निगरानी फाइल खोलने के निर्देश  दिये। थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को निगरानी फाइलों में अपनी टीप आवष्यक रूप से अंकित करने के निर्देश दिये और कहा कि जो निगरानी बदमाश विगत 05 साल से शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन्हे निगरानी से माफी में लाने की कार्यवाही की जाए तथा ऐसे निगरानी बदमाश जो अन्य जिलों में जाकर बस गये हैं उनकी निगरानी फाइलों को संबंधित जिलों में स्थानांतरित की जाएं। बैठक में उन्होने लंबित मर्ग का शीघ्र निकाल करने के निर्देष दिये साथ ही उन्होने कहा कि दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों को अनावष्यक लंबित न रखा जाए समयसीमा में ऐसे मामलों में चालानी कार्यवाही सुनिष्चित की जाए और एससी/एसटी के लंबित मामलों का भी गंभीरता से निराकरण करने के प्रयास किये जाएं।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने जिले के थानों में बेहतर बैठक व्यवस्था तथा कार्य स्थल पर साफ सफाई का विशष ध्यान रखने की हिदायत थाना प्रभारियों को दी गई और थाने में आने वाले आगंतुकों के लिये बैठक व्यवस्था करने के निर्देष दिये। बैठक ने एसपी ग्वालियर के द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया कि वह थानों में रखे हुए जप्त माल के निराकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ करें तथा थानों में रखे हुए पुराने अनावष्यक रिकॉर्ड को नियमानुसार नष्टीकरण करायें तथा आईएसओ सर्टिफिकेषन के लिए थाना प्रभारी कार्यवाही कराना सुनिष्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *