डीपी पर डबल फेस आने से जिला कोषालय, एसबीआई, निर्वाचन शाखा और महिला बाल विकास विभाग में लगी आग

ग्वालियर. कलेक्ट्रेट परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में डबल फेस आने की वजह से जिला कोषालय, निर्वाचन शाखा, महिला बाल विकास विभाग और एसबीआई बैंक में आग लगने से कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले काम पूरी तरह से ठप्प हो गये। जब इस बात की जानकारी कलेक्टर रूचिका चौहान को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति जायजा लिया। निर्वाचन शाखा में पदस्थ भृत्य दीपक बाथम ने बताया है जब हमें आग दिखाई दी तो मैंने निर्वाचन फायर सेफ्टी 2 सिलेंडर लेकर पहुंचा और 2 सिलेडर जिला कोषालय की मदद से हमने आग पर काबू पाया। इसके बाद 9.74 बजे हमने फायर ब्रिगेड को सूचित किया इसके बाद वहां से 5 फायर ब्रिगेड गाडि़या मौके पर पहुंची।
जिला कोषालय अधिकारी अरबिंद शर्मा ने बताया कि आग हमारे पहुंचने के पहले लगी। हमारे कर्मचारियों ने आनन-फानन में एक होकर आग फायर सेफ्टी सिलेंडर बुला गयी थी। बिजली विभाग की डीपी में डबल फेस आने से महिला बालविकास विभाग, एसबीआई और निर्वाचन शाखा में आग लगी थी।
नाजिर निर्मल किरार ने बताया कि डीपी वर्तमान में 215 केवीए की लगी है। जबकि 315 केवीए होना चाहिये था। इस संबंध में कलेक्टर महोदय ने विजली विभाग को कई पत्र लिखे गये। इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। यह इस बात का परिणाम है डबल फेस आने की वजह से विभागों में लगी आग से लाखों रूपये का नुकसान हो गया।


मौके पर एमपीईबी की ईई पहुंची
कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग के घटनास्थल पर डीपी की जांच करने के लिये कार्यपालन यंत्री ओएंडएम श्रुति राजपूत पहुंची। उन्होंने मौके की जांच की लेकिन वह मीडिया से बचती हुई नजर आई।


कलेक्ट्रेट परिसर में अग्नि दुर्घटना की सूचना पर कलेक्टर तत्काल मौके पर पहुंची
कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान तत्काल मौके पर पहुँची। उन्होंने अग्नि दुर्घटना से प्रभावित कोषालय , महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ अन्य विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। अग्नि दुर्घटना के कारण कोई क्षति नहीं हुई है। कलेक्टर ने इस घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। अग्नि दुर्घटना शॉर्ट सर्किट के कारण होना बताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *