नगरनिगम इंजीनियर में लगी आग, 3 मंजिला मकान में रखा सामान जलकर राख

ग्वालियर. बुधवार की सुबह नगरनिगम के इंजीनियर के घर अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते ही आग से 3 मंजिला मकान में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि समय रहते इंजीनियर अ पने परिवार के साथ घर बाहर निकल आये। जिससे उनकी जान बच गयी। घटना बहोड़ापुर क्षेत्र. के ही श्रीबिहार कॉलोनी में की है।
आग की खबर मिलते इंजीनियर ने तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को खबर दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची। पानी की बौछार कर लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।


5 गाड़ी पानी से पाया काबू
मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि श्री विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर ब्रिज किशोर त्यागी द्वारा घर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई थी, सूचना मिलती कंट्रोल रूम से चार गाड़ियां रवाना की गई थी। लेकिन आग ज्यादा होने के चलते एक गाड़ी और भेजी गई थी, जहां पांच गाड़ियों की मदद से घर में लगी आग को बुझा दिया गया है। आज में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।


जली के तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर ब्रजकिशोर त्यागी के 3 मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई की तीन मंजिला मकान में रखा गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *