पैरामेडिकल /एयर विंग एवं वेटनरी स्टॉफ बैच संख्या 08 का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
ग्वालियर. बैच संख्या 08 के 65 पैरामैडिकल / प्रिंटिंग प्रेस/एयर विंग एवं वेटनरी स्टॉफ के प्रशिक्षणार्थिओं का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन परेड मैदान, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर में किया गया। ब्रजेश कुमार, महानिरीक्षक / संयुक्त निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में उक्त पैरामैडिकल / प्रिंटिंग प्रेस / एयर विंग एवं वेटनरी स्टॉफ के प्रशिक्षणार्थियों की शपथ ग्रहण परेड का निरीक्षण किया। इस समारोह में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे ।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रशिक्षणार्थियों का प्रदर्शन, टर्नआउट एवं जोश देखने लायक था। 12 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया जिसमे Physical Training & Endurance, Drill, हथियारों की सिखलाई, फायर एवम् खेल-कूद तथा इंन्डोर प्रशिक्षण के विषय जैसे भारतीय संविधान, शासकीय सेवा से संबंधित विभिन्न नियम, मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, समाज कल्याण, कानून व्यवस्था, व्यक्त्तित्त्व विकास व मानव व्यवहार तथा कंप्यूटर में प्रशिक्षत किया गया।
महत्त्वपूर्ण अवसर पर, इन प्रशिक्षणार्थियों के गौरवान्वित माता-पिता को भी बधाई दी जिनकी प्रेरणा एवं त्याग की बदौलत ये सभी इस मुकाम पर पहुँचे हैं साथ ही सहायक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर के अनुदेशकों की समर्पित टीम को भी बधाई दी जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को एक निर्भीक, साहसी एवं कार्य कुशल प्रहरी बनाने में अथक परिश्रम किया है। अन्त में, मुख्य अतिथि ने पुनः सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनकी शानदार शपथ ग्रहण परेड और बुनियादी प्रशिक्षण के सफल समापन पर हार्दिक बधाई दी एवं साथ ही सीमा सुरक्षा बल पदस्थ बटालियन / मुख्यालय में उनके सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
