कलेक्टर और एसएसपी आईएसबीटी से रूट चैक किये, डबरा, दतिया के स्टेशन बस स्टैंड से मिलेगी बसें
ग्वालियर. शहर में बढ़ रहे यातायात सुगम, शहर के अन्दर बस न आये और इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का शुभारंभ के उद्देश्य कलेक्टर रूचिका चोहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त के साथ शहर रूट देखे। इसमें अधिक दूरी आईएसबीटी से डबरा, दतिया की बढ़ रही है। यहां यात्रियों को चलकर बस पकड़ना होगी। इसके लिये कलेक्टर विचार कर रही है। डबरा, दतिया, झांसी और छतरपुर के लिये फिलहाल स्टेशन बस स्टेण्ड ही चालू रखेंगे। भिंड और मुरैना, शिवपुरी, गुना और इन्दौर के लिये आईएसबीटी से बसें रवाना का प्लान बनाया है।
सुबह 10 बजे आईएसबीटी एकत्रित हो कर रूट चैक करने के लिये निकले पहला रूट गोला का मंदिर, महाराजपुरा, लक्ष्मण गढ, बायपास से होते हुए़ एसआईबीटी पहुचे। इसके बाद दूसरा रूट आईएसबीटी से मालबवा कॉलेज सिकरौदा चैक किया तो इसमें आईएसबीटी से डबरा की दूरी 41 किमी बढ़ रही है। इस रूट पर यात्रियों को बस पकड़ने के लिये 41 किमी दूर जाना होगा। इससे यात्रियों पर अतिरिकत बोझ बढ़ेगा। इस रूट पर बस ऑपरेटर की भी सहमति नहीं है। तीसरा रूट विक्की फैक्ट्री तिराहा से लेकर चौधरी ढावा, गिरवाई पुलिस चौकी से गुप्तेश्वर , क्रिकेट स्टेडियम, पुरानी छावनी से हाते हुए आईएसबीटी पहुंचेगे।
बस स्टेंड स्टेशन चालू रहेगा
यहां से डबरा, दतिया, झांसी और छतरपुर के लिये फिलहाल चालू रहेगा। इन यात्रियों को बस पकड़ने के लिये शहर 15 किमी दूरी तय करना होगी।
