विववेकानंद नीड्म आरओबी के रोड सेफ्टी के कार्य अधूरे है लगेगा एक सप्ताह का समय

ग्वालियर. नाका चन्द्र्रवदनी से कलेक्ट्रेट को जोड़ने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया गया है। विवेकानंद नीड्म को पूरी तरह से बनकर तैयार होने में होली के बाद एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसका निर्माण और डाम्बरीकरण हो चुका है। लेकिन यातायात शुरू करने में जरूरी रोउ सेफ्टी के काम नहीं हो सके हैं और उनके बिना वाहनों का यातायात शुरू नहीं किया जा सकता है।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के ब्रिज सेक्शन के कार्यपालन यंत्री जोगिन्दर यादव ने आरओबी का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम से कहा है कि रोड सेफ्टी के काम और रंगाई -पुताई पूरी तरह से कराकर इसे तैयार किया जाये। इस कार्य के लिये कंपनी को अगले सप्ताह तक का समय दिया गया है। यही ईई का कहना है कि काम अंतिम दौर में है। जल्द ही लोड टेस्ट कराकर लोकार्पण उपरांत यातायात प्रारंभ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *