एलिवेटेड रोड के यातायात लोड को देखते हुए बदलाव होगा, छप्परवाला पुल बनाया जायेगा जक्शन, भारत टॉकीज रोड से बनेगा फ्लाईओवर

ग्वालियर.एलिवेटेड रोड़ के द्वितीय चरण में होने वाले निर्माण कार्य में कुछ बदलाव किया गया है। इसका बड़ा दबलाव छप्परवाला पुल से नौगजा रोड़ के बीच किया गया है। जिसके तहत छप्परवाला पुल से भारत टॉकीज रोड़ से होते हुए नौगजा रोड़ के मोड़ तक भी फ्लाई ओवर बनाया जायेगा। एलिवेटेड रोड़ रामदास घाटी से फूलबाग रोड तक आने वाले फ्लाई ओवर से जोड़ा जायेगा।
इस फ्लाई ओवर पर डायवर्ट हो सकेगा। जिससे इन क्षेत्रों की मौजूदा सड़कों का ट्रैफिक लोग लगभग 56.60 प्रतिशत तक कम हो जायेगा। इस फ्लाई ओवर काम गिरवाई-लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक के एलिवेटेड रोड़ के साथ कराया जायेगा। यह फ्लाई ओवर बनने के साथ ही लश्कर क्षेत्र से बहोड़ापुर और मुरैना रोड की ओर जाने वाले यातायात को बड़ी राहत मिल सकेगी।
नौगजा रोड के मोड़ से बिल्डिंग हटेगी और गिरवाई पर बनेगी रोटरी
रोटरी
आगरा-मुंबई हाइवे के भाग गिरवाई रोड स्थित पुलिस चौकी के पास एलिवेटेड रोड की शुरूआत होगी। पहले यहां सिर्फ वाहनों के चढ़ने व उतरने के लिये लूप बनाने वाले थे। लेकिन अब यहां एक रोटरी बनाई जायेगी जिससे घूमकर वाहन एलिवेटेड रोड और हाइवे पर जा सकेंगे।
फ्लाई ओवर
छप्परवाले पुल पर गिरवाई-लक्ष्मीबाई समाधि पर एलिवेटेड रोड का सर्किल बनाया जायेगा। इस सर्किल से एक रूट फालका बाजार से शिन्दे की छावनी के लिये होगा। दूसरा रूट भारत टॉकीज रोड से होते हुए नौगजा रोड तक के लिये बनाया जायेगा।
नौगजा रोड
रामदास घाटी से नौगजा रोड होते हुए अम्बेडकर पार्क के सामने तक फ्लाई ओवर बनाया जायेगा इस फ्लाई ओवर के टर्न को लेकर नौगजा मोड़ पर तकनीकी से परेशानियां आ रही है जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि इस मोड पर पुलिस के नाम से पहचानी जाने वाली बिल्डिंग को हटाया जायेगा।
गिरवाई प्वॉइंट पर लूप के अलावा बनेगी रोटरी
छप्परवाला पुल से नौगजा रोड तक फ्लाई ओवर लाकर उसे रामदास घाटी-अम्बेडकर पार्क वाले फ्लाई ओवर से जोड़ा जायेगा और साथ ही गिरवाई प्वॉइंट पर लूप के अलावा अब रोटरी बनायेंगे। ताकि वहां से वाहन व्यवस्थित तौर पर आवागमन हो सके।
जोगिन्दर यादव, ईई, सेतु संभाग, पीडब्ल्यूडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *