कारोबारी सौरभ के यहां आयकर का सर्वे, नेताओं, अफसरों के संपर्क में रहा है
भोपाल. आयकर विभाग की टीम ने चूना भट्टी स्थित एक प्रतिष्ठान में टैक्स चोरी के मामले में कारोबारी के यहां आयकर सर्वे शुरू किया है। टैक्स चोरी के मामले में जांच के दायरे में आए कारोबारी को पूर्व मुख्य सचिव का करीबी बताया जा रहा है। कार्यवाही शुरू होने के बाद आयकर अफसरों की टीम दस्तावेजों और नकदी व जेवरात की पडताल में जुटी है। भोपाल में सौरभ अग्रवाल के यहां आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने दबिश दी है। सौरभ के अल्फा परफेक्ट सॉल्यूशन और अन्य ठिकानों पर जांच में करोडों रुपए की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। जांच टीम सौरभ के कर्मचारयों से भी दस्तावेजों की पडताल के लिए पूछताछ कर रही है।
अफसरों, नेताओं से संपर्क
बताया जाता है कि सौरभ अग्रवाल के कई बड़े नेताओं और अफसरों से संपर्क हैं। उसके द्वारा इनके अघोषित आय का उपयोग अपने कारोबार में किया जा रहा था। पूर्व मुख्य सचिव का करीबी भी सौरभ को बताया जा रहा है, जिनके लिए वह काम करता रहा है।
