दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम 25 करोड़ रूपये की लूट, एनकाउंटर में 2 बदमाश जख्मी, 2 झोला गहने बरामद, 4 बदमाश फरार

तनिष्क शोस्म से 25 करोड़ रूपये की ज्वेलरी लूट कर भागे लुटेरे, 2 को मारी गोली, 2 झोला गहने बरामद, 4 बदमाश फरार
आरा. बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ रूपये की ज्वेलरी लूट कर ले गया। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने गोलीबारी की। 2 बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 झोला ज्वेलरी बरामद की गयी।
4 बदमाश बाकी ज्वेलरी लेकर भाग गये। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि शोरूम में 50 करोड़ से अधिक के ज्वेलरी थी। अपराधियों ने 25 करोड़ रूपये के गहने लूट लिये।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  बताया जा रहा है कि आरा-छपरा मुख्यमार्ग पर बबुरा के पास अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 बदमाश जख्मी हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  लूट की यह वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।  फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश दो-दो के ग्रुप में शोरूम में घुसे और अंदर जाते ही हथियार निकालकर सभी को धमकाया।  उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *