मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित
ग्वालियर . पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वण् माधवराव सिंधिया जी की 80वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव सोमवार को सिंधिया परिवार के छत्री परिसर में पहुँचे और स्वण् माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉण् यादव भजन संध्या में भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संतजन का सम्मान भी किया।
मुख्यमंत्री डॉण् यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा ने भी स्वण् माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वण् श्री सिंधिया की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री चित्रा राय एवं श्री राजेन्द्र पारिक व उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।
