यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का SBI के आंचलिक कार्यालय पर किया गया प्रदर्शन
ग्वालियर इस जंगी प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की नौ पंजीकृत यूनियनों के साथियों और पदाधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।इस अवसर पर यूएफबीए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर सभी मांगों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी सभी साथियों को दी गई और सभी से आव्हान किया गया कि वे समय समय आयोजित धरना, प्रदर्शन, हड़ताल कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता अवश्य करने हेतु अपील की गई।
हमारी मुख्य मांगे
1-राष्ट्रीयकृत बैंकों में रिक्त पदों पर पर्याप्त भर्ती और अस्थाई अधीनस्थ सेवारत कर्मियों को स्थायीकरण करने
2-पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का क्रियान्वयन
3-*लंबित सभी मांगों का समाधान
4-नौकरियों की आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने
5-यू एफ बी यू की अन्य मांगों के त्वरित समाधान
*इससे पहले के कार्यक्रमों में*
16 फरवरी सभी शाखाओं में पोस्टर कैंपेन।
21 फरवरी को सभी जिला स्तर पर सायंकाल जंगी प्रदर्शन।
23 फरवरी समस्त जिला स्तरों पर मीडिया कैंपेन और प्रचार प्रसार।
28 फरवरी विरोध प्रतीक बेज वेयरिंग।
03 मार्च को संसद नई दिल्ली पर धरना और शक्ति प्रदर्शन।
05 मार्च आईबीए, सीएलसी और डीएफएस को नोटिस।
*आने वाले समय में
11 मार्च कॉरपोरेट ऑफिस, प्रधान कार्यालय, आंचलिक कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों पर सायंकालीन जंगी प्रदर्शन।
17 मार्च को सभी राज्यों की राजधानियों में प्रेस कॉन्फ्रेंस।
21 मार्च सभी बड़े सेंटर्स पर रैली और जंगी प्रदर्शन।
23 मार्च राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया कैंपेन।
24 एवं 25 मार्च 2025 को 2 दिवसीय पूर्ण राष्ट्र स्तरीय बैंक हड़ताल।
आज के प्रदर्शन का संचालन विवेक रावत, शैलेष कुमार, बलवीर सिंह यादव, पारितोष पाठक सत्येंद्र शर्मा अजय देवले, भरत शर्मा, गोवर्धन शर्मा, हेमन्त गोस्वामी, देवव्रत सिकरवार, सुमित तिवारी, नितिन अमित, भरत शर्मा एवं अन्य सभी नेताओं और साथियों ने किया।
