Uncategorized

शब्दप्रताप आश्रम के हलवाई को सूजे से सीने पर 4-5बार किया हमला, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ग्वालियर. मंगलवार की शाम को लगभग 4 बजे एक बदमाश ने सूजा घोंपकर हलवाई की हत्या कर दी, हलवाई बाइक से जा रहा था तभी बदमाश ने उसे अपशब्द कहे। ऐसा करने से मनाकिया तो पास से ही बर्फ के फड़ से सूजा उठाकर बाइक सवार हलवाई के सीने में 4-5 बार हमला किया। वारदात शब्द प्रताप आश्रम स्थित रविदास नगर की है।
कुछ लोग घायल को पहले थाना लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने जेएएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया है। दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। दोनों के बीच 3 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। हालांकि अभी तक परिजन ने पुलिस इस संबंध में नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *