LatestNewsराज्य

MP में ट्रिपल अलर्ट, बादल, बारिश और लू, मार्च में झेलनी पड़ेगी मौसम की मार

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के मौसम में हर दिन उतार-चढाव का दौर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दिन में तेज धूप की तपन परेशान कर रही है वहीं दूसरी ओर रात का भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने मार्च के दूसरे सप्ताह से मौसम का नया अलर्ट जारी किया है। आईएमड के अनुसार अगले दूसरे सप्ताह में कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। ग्वालियर चंबल सबसे ज्यादा गर्म रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बारिश की संभावना है।
ग्वालियर में लुढ़का न्यूनतम पारा
राजस्थान में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है और पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर गया है। इससे कश्मीर की सर्द हवा ने दस्तक दे दी और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे रात में ठंडक का अहसास हुआ। दिन में सूरज के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ आने तक उत्तरी हवा चलेगी, इससे मौसम में ठंडक रहेगी।
दरअसल बीते दो दिनों से शहर में पश्चिमी हवा चल रही थी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया था और दिन में गर्मी का अहसास होने लगा था। रात में भी ठंडक घट गई थी। रात में भी सर्दी का अहसास नहीं था। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव आया है, जिससे हल्की राहत मिली है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *