चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में ……तो भारत अफगानिस्तान के बीच होगा सेमीफायनल, होगा रोचक
लाहौर. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस उलटफेर के चलते इंग्लिश टीम सेमीफायनल की रेस से पूरी तरह से आउट हो गयी है। वहीं, अफगानिस्तान ने सेमीफायनल की दावेदारी बरकरार रखी। चैम्पियंस ट्रॉफी में 28 फरवरी को अफगानिस्तान का सामना लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से होना तय है जिस पर फैंस की निगाहें लगी है।
अफगानिस्तान के साथ भारत खेलेगा सेमीफायनल
शुक्रवार को अगर अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को भी हरा दिया तो वह सेमीफायनल मैच भारत के साथ खेलेगा। अफगानी टीम पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग ले रही है। ऐसे में यदि वह सेमीफायनल में प्रवेश करती है तो यह उसके लिये बड़ा पल होगा। सेमीफायनल मे ंतो अफगानिस्तान की टक्कर भारत से भी हो सकती है।
यदि अफगानिस्तान की टीम अपने ग्रुप में ग्रुप बी दूसरे नम्बर पर रहती है। जबकि भारत अपने ग्रुप में टॉप पर रहा है तो दोनों के बीच सेमीफायनल मुकाबला होगा। यदि भारतीय टीम अपने ग्रुप में दूसरे नम्बर पर रही अहौर अफगानिस्तान अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहा, तो भी दोनों के बीच सेमीफायनल मुकाबला होगा। यदि अफगानी टीम ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो वह 4 अंकों के साथ सेमीफायनल में पहुंच जायेगी। उधर, साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करती है तो वह 5 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर रहकर सेमीफायनल में पहुंचेगी। ऐसे में यदि भारत न्यूजीलैंड को हराता है तो रोहित ब्रिगेड अपने ग्रुप में टॉप पर समाप्त करेगी। उसकी टक्कर सेमीफायनल में अफगानिस्तान से होगी।

