जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में जूनियर ने कपड़े उतार कर डांस न करने पर सीनियर ने की पिटाई

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संस्थान में बीबीए व एमबीए छात्र के बीच गुरूवार को जमकर मारपीट हुई है। बीबीए के 6वें सेमेस्टर के छात्र हिमांशू भदौरिया और एमबीए दूसरे सेमेस्टर के छात्र प्रियांशू राजावत के बीच मारपीट होने के बाद छात्रों ने संस्थान में जमकर नारेबाजी की।
इस बीच बीबीए के छात्र हिमांशू ने मैनेजमेंट संस्थान की एचओडी डॉ. स्वर्णा परमार को आवेदन देकर कहा है कि एमबीए के सीनियर छात्र ने उसे ‘‘उई अम्मा’’ डांस करने के लिये बोला और साथ ही कहा डांस करते समय कपड़े भी उतारने होंगे।
ऐसा करने से मना किया तो सीनियर छात्र ने पीटना शुरू कर दिया। छात्र ने एमबीए के छात्र अनुज राजावत, पंटू और अन्य 4 छात्रों पर मारपीट कर रैगिंग के आरोप लगाये । छात्राओं का कहना था कि मैनेजमेंट संस्थान का माहौल खराब है।
ऐसे छात्रों पर जेयू प्रशासन कार्यवाही करें
घटनास्थल पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह, ज्वॉइंट प्रॉक्टर डॉ. नवनीत गरूड़, डॉ. निमिषा जादौन, डॉ. स्वर्णा ने बताया कि अभी कोई भी आवेदन उनके पास नहीं आया है। बीबीए छात्र द्वारा दिये गये आवेदन को रजिस्ट्रार कार्यालय को भेज दिया है।
चर्चा में है गर्लफ्रेंड का मामला
जेयू में यह भी चर्चा रही है कि बीबीए के छात्र हिमांशू व एमबीए के छात्र प्रियांशू का विवाद गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ है। दोनों की गर्लफ्रेंड ने हिमाशु-प्रियांशू को बुलाया, तभी दोनों में विवाद हुआ।
मामले की जानकारी लेंगे
छात्रों के बीच हुए विवाद के मामले की जानकारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड व एचओडी से जानकारी लेने के बाद कार्रवाई होगी। –
रजिस्ट्रार, जेयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *