तीन घंटे के भीतर आये 4 देंशों में भूकंप के झटके

नई दिल्ली. भारत सहित 4 देशों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये है। 3 घंटे के अंदर भारत, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। भारत में पटना के लोगों को सुबह 2.35 बजे तेज झटके महसूस किये जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गयी है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके नेपाल के बागमती प्रांत में भी तड़के लगभग 2.35 बजे महसूस किये गये। नेपाल का बागमती प्रांत बिहार के मुजफ्फपुर से 189 किमी उत्तर में पड़ता है। इस भूकंप में अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की जानकारी नही है। नेपाल ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश तिब्बत में भी यह झटके महसूस किये गये है।
डोली धरती पाकिस्तान की
वहीं, पाकिस्तान में भी सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप की तीव्रता 4.5 रहीं। इससे पहले 16 फरवरी को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस कियेगये थे। तब भूकंप का केन्द्र रावलपिंडी से 8 किमी दूर दक्षिण पूर्व में था। भूकंप के झटकों की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की खबरें सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *