श्योपुर-ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल, आवासीय विद्यालय के छात्रों से करेंगे संवाद, ग्वालियर में रहेगा विश्राम
ग्वालियर. राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16-17 फरवरी को ग्वालियर व श्योपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल पटेल इन 2 दिनों में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों संवाद , पौधारोपण और आंगनवाडी के बच्चों से संवाद करेंगे। पहले दिन शाम को ग्वालियर पहुंचकर वीआईपी सर्किट हाउस में विश्वास करेंगे।
पहले दिन श्योपर के कराहल पहुचेंगे
रविवार की सुबह 10.35 बजे कराहल श्योपुर के लिये रवाना होंगे। एकलव्य आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और इसके बाद सडक मार्ग से सुबह 11.05 बजे ग्राम पन वाड़ा पहुंचकर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ संवाद करेंगे। दोपहर करीब 1.15 बजे श्योपुर की विजयपुर तहसील के गांव अगरा पहुंचेंगे। यहां के स्कूल का भ्रमण कर पौधरोपण करेंगे। विद्यार्थियों से संवाद भी होगा और इसके आंगनवाड़ी और अनुसूचित जनजाति छात्रावास जाकर बच्चों से संवाद करेंगे। दोपहर 2.05 बजे उमरीकलां पहुंचकर पीएम जनमन आवास का लोकार्पण करेंगे। यहां हितग्राहियों से संवाद भी होगा।
सोमवार को यह रहेंगे कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल 17 फरवरी को वीआईपी सर्किट हाउस मुरार से प्रात: 10 बजे सड़क मार्ग द्वारा डबरा तहसील के ग्राम छीमक के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना (चीफ मिनिस्टर डेयरी एनिमल स्कीम) के तहत हितग्राहियों को भैंस एवं पशु आहार वितरित करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से12.45 बजे घाटीगांव विकासखंड के ग्राम चैत पहुंचेंगे। राज्यपाल पटेल ग्राम चैत में पीएम जनमन आवासों का अवलोकन करेंगे। साथ ही हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इसके बाद एक हितग्राही के घर पर दोपहर का भोजन भी करेंगे। राज्यपाल पटेल इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग द्वारा दोपहर लगभग 2.35 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुंचकर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
