प्रयागराज जा रही बेकाबू मिनी बस पलटने से 12 श्रद्धालु घायल

भिण्ड. गोहद चौराहे थाना क्षेत्र में ग्वालियर से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस बिरखड़ी गांव के पास बंजारे का पुरा पर पलट गयी। एक्सीडेंट नेशनल हाइवे 719 पर शनिवार-रविवार की देर रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच की है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। गोहद चौराहा थाना प्रभारी बृजेन्द्रसिंह सेंगर नेबताया कि श्रद्धालुओं से भरी यह मिनी बस ग्वालियर से प्रयागराज जा रही थी। बिड़खरी गांव के पास पेट्रोल पम्प के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गयी, बस ड्रायवर ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन इस बीच बस बेकाबू होकर पलट गयी।
12 श्रद्धालु घायल हो गये
मिनी बस में सवार 12 श्रद्धालु घायल हो गये। खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिये गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवाया। इन में से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें ग्वालियर के जेएएच के लिये रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में महिलाएं और बच्चे
इस दुर्घटना में घायल होने वालों में डॉ. विनोद बाथम, अमित, साक्षी, विनय, प्रियंका, सरिता, प्रवीण, रेनू, तन्वी, आशु, अर्जुन और तन्मय महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी ग्वालियर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *