शिवाय गुप्ता के अपहरणकर्त्ता शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचे, माता बसाईया इलाके में पुलिस से हुआ सामना गोली मारकर पकड़ा
मुरैना. ग्वालियर में मां की आंख में मिर्च झोंक कर 6 वर्षीय शिवाय गुप्ता के अपहरण और मिलने के बाद आज तीसरा दिन है। शनिवार की देर रात अपहरणकर्त्ताओं को पुलिस ने मुरैना केमाता बसाईया इलाके में घेर लिया। स्वयं को घिरा पाकर बदमाशोें ने पुलिस की टीम पर गोली चलाई, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई है। जिसमें 2 आरोपियों गोली लगने के बाद घायल होकर पकड़े गये है। घायल होकर पकड़े गये बदमाशों की पहचान मुरैना के जिगनी निवासी राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर के रूप हुई है। राहुल बंटी के साथ 4 लोग इस अपहरणकांड में शामिल थे। इनके 2 साथियों की तलाश की जा रही है। गोली लगने के बाद घायल अपार करता हूं को मुरैना जिला अस्पताल लगाया गया है। पकड़े गये बदमाशों से खुलासा हुआ है कि उनका मामा से था व्यापार को लेकर विवाद है पकडे गये बदमाशों से खुलासा हुआ है कि उनका शिवाय गुप्ता के मामा से व्यापार के लेन-देन को लेकर विवाद था अब ग्वालियर पुलिस इनसे डिटेल में पूछताछ करेगी।
5 वर्षो में ग्वालियर और मुरैना में कितनी अपाचे रजिस्टर्ड हुई
अब पुलिस ने डिटेल खंगालना शुरू कर दी है कि ग्वालियर और मुरैना में पिछले 5 साल में लालरंग की कितनी अपाचे आरटीओ में रजिस्टर्ड हुई हैं और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाल ही में लाल रंग की अपाचे किन-किन थाना क्षेत्र से चोरी हुई है। पुलिस को यह भी आशंका है कि अपहरणकर्ता पेशेवर है तो उन्होंने वारदात में चोरी के वाहन का उपयोग किया है।
अपहरणकर्ताओं के समर्पण की अफवाह
इधर शिवाय गुप्ता के अपहरण के मामले में 4 आरोपियों के नाम सामने आये है। शनिवार की रात को जिगनी निवासी 2 आरोपी राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर ने मुरैना कोतवाली में समर्पण की खबर सामने आई है। दरअसल, 17 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुरैना आना है। उससे पहले मुरैना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।
ग्वालियर के उपनगर मुरार सीपी कॉलोनी निवासी राहुल गुप्ता शकर कारोबारी हैं। राहुल का छोटा बेटा शिवाय (06 साल) लिटिल एंजिल स्कूल में UKG में पढ़ता है। रोज मां आरती गुप्ता उसे गली के कॉर्नर पर बस तक छोड़ने जाती थी। गुरुवार को वह 8.05 बजे घर से बेटे का हाथ पकड़कर गली के कॉर्नर के लिए निकली थी। आरती एक हाथ में शिवाय का स्कूल बैग, एक हाथ से उसे पकड़े हुए थी।
अभी वह बमुश्किल 150 फीट ही निकली थी और बस पॉइंट चंद कदमों की दूरी पर था, तभी अचानक पीछे से किसी ने उनके चेहरे पर हाथ फेरा। आरती को लगा कि कोई मजाक कर रहा है। वह कौन है, कौन है कहती रहीं और पीछे से एक नकाबपोश ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद बदमाश धक्का देकर उनके बेटे को छीन ले गया।बदमाश के धक्के से आरती सड़क पर गिरकर घायल हो गई थीं। जब तक उठ पातीं, बदमाश उनके बेटे को लेकर भाग चुके थे। 14 घंटे बाद बदमाश बच्चे को मुरैना के काजी बसई गांव में छोड़कर भाग गए।
यह रहा बदमाशों का रूट मैप
पुलिस ने घटना स्थल से लेकर आसपास के रास्तों पर CCTV कैमरे खंगाले हैं। जिसके बाद बदमाशों के भागने का एक ट्रैक मिला है। बदमाश आए तो शकर कारोबारी के घर की तरफ से ही हैं। वारदात के बाद वह जड़ेरुआ डैम की तरफ भागे हैं। वहां पदमपुर खेरिया होते हुए वह सुरो बैहटा व भिंड रोड स्थित लक्ष्मणगढ़ की पुलिया तक देखे गए हैं। लास्ट लोकेशन लक्ष्मणगढ़ के बाद शनिचरा रोड की मिली थी। इसके बाद काजी बसई में आखिरी लोकेशन मिली है।
