MP में डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

भोपाल. राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर समिट होने जा रही है जिसको लेकर एम्स सहित 17 अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई। बता दें कि सम्मेलन में कई बडे उद्योगपति शामिल होंगे। जिसके लिए सभी बडे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। दरअसल ग्लोबल इंवेस्टर समिट के चलते सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए है कि अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार रखें। चयन किए हुए अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।
बता दें कि, प्रदेश के अलग-अलग संभागों में पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। जिसके बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व में सरकार ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है। जिसमें मुकेश अंबानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीज प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारती मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक सहित कई और बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *