नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 21 की मौत इनमें 3 बच्चे भी शामिल

नई दिल्ली. रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात को भगदड़ जैसी घटना में कम से कम 18 लोगों की जान चली गयी और दर्जनों अन्य घायल हुए हे। घायलों को उपचार के लिये लोकनायक जयप्रकाश नारायण और लेडी हार्डिंग मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। भगदड़ में जान गंवाने वालों में 9 महिलायें, 4 पुरूष और 5 बच्चे शामिल है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ शाम से ही उमड़ने लगी थी फिर भी प्रशासन ने समय रहते व्यवस्थायें दुरूस्त करने और क्राउड मैनेजमेंट की सुध नहीं ली है। प्रयागराज महाकुंभ जैसे-जैसे समापन की ओर बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं की भारी तादाद आस्था की डुबकी लगाने के लिये संगम तट पर पर पहुंच रहे है। इस दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड जमा हो गयी है और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गये। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसका खण्डन किया है ऐसा कहा जा रहा है कि दम घुटने की वजह से 4 महिलायें श्रद्धालु बेहोश हो गयी है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

10 फरवरी 2013, भगदड़ में मरे लोगों के शव। एक शख्स अपनी पत्नी के शव के ऊपर सिर रखकर बिलख रहा है।
ऐसा बताया जा रहा है कि 2 ट्रेनें देरी से चल रही है और यही कारण है कि लोगों को लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है । 2 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के वाबजूद स्टेशनों पर भीड़ कम होने नाम नहीं ले रही हैं। भीड़ को काबू करने के लिये सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम स्टेशन पर तैनात है।
51 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज महाकुंभ में ताजा अपडेट के अनुसार, 51.47 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई है। 15 फरवरी को ही यहां 1.36 करोड़ लोग पहुंचे औरे इनमें शून्य कल्पवासियों ने आज स्नान किया। इस दौरान शाम को कुंभ मेला के सेक्टर 18-19 के बीच फिर से आग की घटना सामने आई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिये मेला प्रशासन के इंतजाम
आमतौर पर शनिवार और रविवार की भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते है। ऐसे में स्थानीय मेला प्रशासन ने कुछ सुरक्षा कदम भी उठाये है। भीड़ को देखते हुए एक बार फिर महाकुंभ को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इसके बाद अब महाकुंभ में वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अब मेले के अन्दर इमरजेंसी वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। मेला अधिकारी के अनुसार 15 फरवरी शनिवार और 16 फरवरी रविवार को सभी तरह के वाहनों के प्रवेश को महाकुंभ नगर में रोक दिया गया है।

हादसे जुड़ी तस्वीरें…

यह फुटेज सोशल मीडिया से लिया गया है। इसमें एक बेहोश महिला को सीपीआर दिया जा रहा है। भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
यह फुटेज सोशल मीडिया से लिया गया है। इसमें एक बेहोश महिला को सीपीआर दिया जा रहा है। भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर हजारों लोगों की भीड़ थी।
प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर हजारों लोगों की भीड़ थी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम 6 बजे से ही भारी भीड़ थी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम 6 बजे से ही भारी भीड़ थी।
रेलवे का कहना है कि स्टेशन पर भगदड़ नहीं हुई, यह सिर्फ अफवाह है।
रेलवे का कहना है कि स्टेशन पर भगदड़ नहीं हुई, यह सिर्फ अफवाह है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *