मुरैना टोल प्लाजा पर चल रही चैकिंग को देख किडनेपर्स बच्चे को छोड़कर भागे
ग्वालियर. कोचिंग पढ़ने जा रहे 8वीं के छात्र का अपहरण कर लिया गया और अपहरणकर्त्ता ने उसे वैन में खींचा और मुरैना की ओर भाग गये। मुरैना में छौंदा टोल प्लाजा पर पुलिस गहनता के साथ चैकिंग कर रही थी। इसलिये बदमाश छात्र को टोल प्लाजा के पहले ही उतारकर फरार हो गये। घटना शनिवार की शाम 47 बजे की है। कुणाल राजपूत 13, अभिनव विद्या मंदिर का छात्र है। वह प्रतिदिन की तरह लक्ष्मण तलैया स्थित गुरूकुल अकादमी में कोचिंग के लिये साईकिल से निकला था। ज बवह शब्दप्रताप आश्रम के पास पहुंचा तो पीछे से एक वैन आकर रूकी और इसमें सवार लोगों ने उसे वैन में खींच लिया था।
टोल प्जाला कर्मचारी ने किया फोनकर दी सूचना
अपहरणकर्त्ता ने बच्चे को छोड़ने के बाद कुणाल पैदल ही टोल प्लाजा पर पहुंचा और वहां जाकर उसने टोल प्लाजा के कर्मचारी को पूरी आपबीती सुनाई और कर्मचारी ने उसके पिता फुलसिंह राजपूत का फोनकर जानकारी दी। आपका बच्चा मुरैना टोल प्लाजा पर मौजूद है। आप उसे लेकर आ जाये। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को भी खबर दी।
समाचार पत्र में अकाउंटेंट पद पर हैं पिता
कुणाल के पिता फूल सिंह राजपूत ने बताया कि वे मुरैना जिले के सिकरौदा गांव के निवासी हैं। किसी से दुश्मनी नहीं है। वे ग्वालियर में एक समाचार पत्र में अकाउंटेंट पद पर पदस्थ हैं। उन्हें पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने घर पर पूछा और कोचिंग पर फोन कर पूछा तो वहां बताया कि बच्चा कोचिंग पर आया ही नहीं है। इसके बाद वह मुरैना सिविल लाइन थाने पहुंचे।
