अमेरिका से दूसरा विमान 120 अवैध प्रवासी को लेकर अमृतसर में लैंड हुआ
नई दिल्ली. अमेरिका से निर्वासित 120 अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेजा गया है। एक विशेष विमान लेकर शनिवार की देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा है। इनमें 60 से ज्यादा पंजाब से और 30 से ज्यादा हरियाणा के निवासी है। इसके अलावा गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हैं। अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों का यह दूसरा ऐसा जत्था है जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा डिपोर्ट किया गया है।
इससे पहले 5 फरवरी को भी 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान अमृतसर में लैंड हुआ था। उनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से और 30 पंजाब से थे। अधिकांश निर्वासित लोगों ने कहा था कि वह अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिये अमेरिका में बसना चाहते थे। अमेरिका से निर्वासित 157 भारतीय लोगों को लेकर तीसरे विमान के रविवार 16 फरवरी का अमृसर में उतरा है। उनमें से 59 हरियाणा, 52 पंजाब, 31 गुजरात से और बाकी अन्य राज्यों से हैं।
