एनपीएस अंतर्गत गुमशुदा कटौत्रों के निराकरण हेतु विशेष शिविर 16 से 28 फरवरी तक 

ग्वालियर – पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा संचालनालय भोपाल द्वारा एनपीएस योजनांतर्गत गुमशुदा कटौतियों के निराकरण हेतु विशेष अभियान 16 से 28 फरवरी तक चलाया जायेगा। एनपीएस योजना अंतर्गत गुमशुदा कटौत्रे दो कारणों से हैं – पहला मैन्युअली देयकों से वेतन आहरण एवं प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के अंशदान को चालान से जमा करना ।
वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत ऐसे समस्त अधिकारी-कर्मचारी जिनके एनपीएस अंतर्गत गुमशुदा कटौत्रे हैं, अपने आहरण संवितरण अधिकारी से संपर्क कर गुमशुदा कटौत्रों का निराकरण करा सकते हैं। शिविर के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गुमशुदा कटौत्रों की समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *