सौरभ शर्मा से ईडी की पूछताछ में खुले राज प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में भूचाल लाने वाले हो सकते है

भोपाल. काली कमाई के मामले में गिरफ्तार मप्र परिवहन विभाग के तत्कालीन आरक्षक सौरभ शर्मा से ईडी की पूछताछ में खुले राज प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही में भूचाल लाने वाले हो सकते है। सूत्रों के अनुसार सौरभ ने पूछताछ में कई नेताओं, मंत्री-अधिकारियों औ कारोबारियों के ना उगले है। बताया जा रहा है कि ईडी को छापे में सौरभ के ग्वालियर स्थित आवास से एक ऐसा दस्तावेज भी मिला जिसमें शॉर्ट में अधिकारियों और अन्य के नाम और राशि का उल्लेख है, इसमें टीएम और टीसी भी लिखा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस दस्तावेज के आधार पर जांच की मांग ईडी व अन्य जांच एजेंसियों से की थी। छापे में मिली सामग्री और दस्तावेज जैसे कई आरटीओ की सील, परिवहन चौकियों में उपयोग होने वाले खाली रसीद कट्टे से यह संदेह लगभग पुख्ता हो गया है कि सौरभ की काली कमाई का बड़ा जरिया परिवहन विभाग ही था। इस कारण टीएम और टीसी को क्रमश : ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे में सौरभ शर्मा ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उससे उन नेताओं और अधिकारियों की मुसीबत बढ़ने ने वाली है जो परिवहन विभाग से जुड़े रहे हैं या सौरभ को आगे बढ़ाने में मध्यस्थता की थी। नकदी को सोने में कन्वर्ट करने वाले कुछ कारोबारी भी लपेटे में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *