राजधानी में सेक्स वर्कर सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 250 लड़कियों के फोटो मिले, व्हाट्स एप से हाती थी डिलिंग

भोपाल. अशोका गार्डन पुलिस ने शहर में सक्रिय देह व्यापार के 26 दलालों की पहचान की गयी है। इनमें से 18 को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 2 महिलायें भी शामिल है। पुलिस ने 6 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को भोपाल बुलाने की बात स्वीकार की है।आरोपी बाहर से बुलाई गयी लड़कियों के लिये रहने का इंतजाम करते थे और पति रात 20-20 हजार रूपये तक भुगतान करने वाले ग्राहक तलाशते थे। इसके बदले उन्हें 8-12 हजार रूपये तक का कमीशन मिलता था।
व्हाट्स एप से लड़कियों की डीलिंग
लड़कियां उपलब्ध कराने की पूरी डिलिंग वॉट्सएप के जरिये होती थी। फोटो भेजकर लड़कियां का चयन किया जाता था। ग्राहकों के ठिकाने तक लड़कियों को लाने और वापिस छोड़ने की जिम्मेदारी भी दलालोंु की होती थी। आरोपियों के मोबाइल फोन से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के अलावा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की 250 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें बरामद हुई है। गैंग के सरगना आशुतोष बाजपेई और महक यादव है, जो फिलहाल मानव तस्करी के मामले में भोपाल जेल में बन्द है। अशोका गार्डन पुलिस ने 26 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार किया था।
इससे पहले दोनों शाहपुरा इलाके में 17 अप्रैल 2024 को होटल के स्क्वायर में कॉल गर्ल की हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि भोपाल में देह व्यापार का सबसे बड़ा नेटवर्क महक और आशुतोष ही संचालित कर रहे हैं। मानव तस्करी के मामले में इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही भोपाल में लड़कियों की सप्लाई करने वाले सबसे बड़े गैंग का खुलासा हुआ है।
कई ठिकाने है सरगना के
पुलिस के अनुसार गैंग के सरगना आशुतोष वाजपेई की शहर में कई जगह ठिकाने सामने आये हैं। यह करोड़ों रूपये की बताई जा रही है। इनमें अरेरा कॉलोनी स्थित घर, कोलार, शाहपरुा समेत कई जगह घर मिले है। पुलिस ने नगर निगम से इसकी अचल संपत्ति की जानकारी निकलवा रही है। ऐसा अधिकारियों का कहना है कि आरोपी आशुतोष की कमाई जरिया कुछ खास नहीं है, कहीं न कहीं इस काली कमाई से यह संपत्ति अर्जित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *