रूस का चेर्नोबिल न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट पर हमला से किया इंकार
नई दिल्ली. रूस से यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाण रिएक्टर प्लांट पर हमले के दावे को खारिज किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यूक्रेन के इस दावे का खंडन किया है कि रूस ने चेर्नोबिल परमाणु प्लानंट पर हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले प्लांट पर रूसी हमले का दावा किया था। उनका कहना था कि रूस ने चेर्नोबिल में परमाणु रिएक्टर पर ड्रोन से हमला किया है।
यूक्रेन ने बताया था कि रूस का ड्रोन चेर्नोबिल के परमाणु प्लाट के कवच पर गिरा है। हालांकि रूस के ड्रोन हमले के बाद से प्लांट का रेडिएशन स्तर पर सामान्य है। जलेंस्की ने इस घटना को आतंकी हमला बताते हुए परमाणु स्थलों को निशाना बनाये जाने को खतरनाक बताया। हालांकि राष्ट्रपति जलेंस्की सेइस हमले की पुष्टि के बाद फायर सेफ्टी अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
