PM के सामने ट्रम्प ने दिया एफ-35 भारत को देने का प्रस्ताव, जानिये इसकी ताकत
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका 2025 से भारत को सैन्य उपकरणों की बिक्री बढ़ायेगा और अतंतः एफ-35 लड़ाकू जेट विमान प्रदान करेगा। हालांकि ट्रम्प इस मामले में कोई समय सीमा तय नहीं की है। यह ऐलान भारत और अमेरिका के बीच बढते सैन्य सहयोग को दर्शाती है।
एफ-35 का भारत के लिये महत्व
यदि भारत को इस पेशकश को स्वीकार ककरता है तो यह गैर-नाटो और गैर प्रशांत अमेरिकी सहयोगी बनने वाला पहला पेश होगा। जिसने अपने शस्त्रागार में एफ-35 को शामिल करेगा। जिससे इसकी वायु युद्ध क्षमताओं में काफी बदलाव आ सकता है। एफ-35 एक 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ विमान है जो अपनी अविश्वनीय गति और उन्नत तकनीक के लिये जाना जाता है। यह विमान उन्नत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों, खुली वास्तुकला, उन्नत सेंसर और असाधारण जानकारी संलयन क्षमताओं से लैस है।
यह फायटर क्यों जरूरी है
अमेरिका के लापता फायटर का पूरा नाम है एफ-35 लाइटनिंग 2। यह हर मौसम में उड़ान भरने वाला स्टेल्थ मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। यह एयर सुपीरियटी और स्ट्राइक मिशन के लिये बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिॉनिक वॉरफेयर, जासूसी, सर्विलांस, रीकॉन्सेंस जैसे मिशन को भी पूरा कर सकता है।
