खनन माफिया ने SDM पर किया हमला, गनमैन से धक्का-मुक्की की

ग्वालियर. अवैध खनन माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी की टीम ने बिना रॉयलटी गिट्टी ले जा रही है। एक ट्रैक्टर- ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। इस बीच माफिया ने न केवल एसडीएम के गनमैन के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि अपने साथियों की मदद से गिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर फरार हो गये।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी एसडीएम के गनमैन के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे है और बाद में आरोपियों ने डबका गांव में जाकर ट्रॉली खारली कर दी। मामले में हस्तिनापुर पुलिस ने भोगीपुरा निवासी कल्ली गुर्जर, एंदल सिंह गुर्जर और डबका निवासी हरीसिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व खनिज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
ळरीसिंह ने अपनी बोलेरो से ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्रायवर को भागने में मदद की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रूचिका चौहान ने कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के अपराधियों का रारय सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदल किया जायेगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *