अगला बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष कौन, सिंधिया के बाद नरोत्तम मिश्रा से इस दिग्गज नेता ने की मुलाकात

भोपाल. बीजेपी का अगला प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा ये सवाल अभी राजनीतिक गलियारों का सबसे अहम सवाल है। प्रदेशाध्यक्ष की रेस में कई नेताओं के नाम शामिल हैं जो अपने अपने तरीके से पार्टी आलकमान के सामने अपनी-अपनी दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो सकती है इसी बीच भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष की रेस में शामिल नेताओं की मेल मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर रखी हैं।
पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी में न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा का नाम भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की रेस में शामिल है और बीते कुछ दिनों में उनके आवास पर दिग्गज नेताओं से उनकी मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाएं बढ़ा दी हैं। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इससे पहले बुधवार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी नरोत्तम मिश्रा से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
मुलाकातों के निकाले जा रहे मायने
सियासी मुलाकातों को लेकर एक तरफ जहां सियासी गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं नरोत्तम मिश्रा खुद इन मुलाकातों को सामान्य बता चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कहा है कि वो किसी भी तरीके से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में नहीं है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *