सीएम ने 27% OBC आरक्षण को लेकर दिए निर्देश

भोपाल. पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिये प्रक्रिया तेज करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एडवोकेट  जनरल को जल्दी से जल्दी सुनवाई के लिए आवेदन लगाने को कहा है ताकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार उसे लागू कर कसे। यह निर्णय मोहन सरकार ने गुरूवार को विधि विभाग, सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद लिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनने के पहले से OBC वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर अलग-अलग याचिका के जरिए कोर्ट में केस चल रहा है। आज इसी को लेकर प्रदेश के सभी संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की है।
सीएम यादव ने कहा, इसको लेकर हमारी सरकार का मंतव्य स्पष्ट है कि 27% आरक्षण लागू करना है। इसलिए हमने तय किया है कि सुप्रीम कोर्ट को सरकार का मंतव्य जल्द से जल्द बताया जाए और इसके बाद न्यायालय जो भी फैसला करेगा, इसे लागू किया जाएगा। एससी और एसटी को निर्धारित आरक्षण भी प्रदेश में संबंधित वर्ग के लोगों को मिले। बैठक में लॉ डिपार्टमेंट, जीएडी और अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। इसलिए सरकार ने इस मामले में स्पष्ट राय तय करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *