यातायात पुलिस सुधार के लिये तत्परता से पूर्ण किया जाये-कलेक्टर

ग्वालियर. पुरानी छावनी मार्ग ट्रिपल आईटीएम के सामने अंतर राज्यीय बस टर्मिनल(आईएसबीटी) बनकर तैयार है। यहां से बसों के संचालक बेहतर हो सके। इस उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन ने 11 फरवरी को बैठक में यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिये बैठक की गयी।
शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में यातायात प्रबंधन के लिये निर्माण एजेंसियां सुधारात्मक कार्य तत्परता से करें। दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने यातायात सुधार के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम  मुनीष सिंह सिकरवार सहित एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।
यातायात समिति की बैठक में यातायात को व्यवस्थित करने के लिये बताए गए कार्यों को विभागीय अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना के संबंध में संभावित कारणों को दूर करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। जिन स्थानों पर सांकेतिक निशान के बोर्ड लगाए जाना हैं वहाँ पर तत्परता से बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को भी कहा है कि शहरी क्षेत्र में जिन स्थानों से यातायात प्रभावित होता है अथवा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर आवश्यक संकेतक अनिवार्यत: स्थापित करें।
विद्युत पोल के कारण जहाँ यातायात प्रभावित हो रहा है वहाँ से पोल शिफ्टिंग की कार्रवाई भी नगर निगम विद्युत मंडल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें। इसके साथ ही जहाँ अति आवश्यक हो वहाँ पर स्पीड ब्रेकर लगाने की कार्रवाई भी की जाए।  कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 दिवस के अंदर यातायात सुधार के लिये बताए गए कार्यों को पूर्ण करें एवं फोटो सहित अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें, ताकि आगामी यातायात समिति में उस पर चर्चा की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *