कार और ट्रोले के बीच हुई टक्कर में 3 भाईयों की मौत
चूरू. कार और ट्रोले के बीच हुई टक्कर में अकाउंट्स अधिकारी समेत 3 भाईयों की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी शवों को बाहर निकालने के लिये वाहन को काटना पड़ा। घटना सोमवार की देर रात लगभग 11.30 बजे जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में मेगा हाइवे पर लधासर गांव के पास हुआ। मृतक रतनगढ़ में सगाई समारोह में शामिल होकर सरकार शहर लौट रहे थे।
परखच्चे उडे कार के, कार में फंसी बॉडी
रतनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतकों में रतनगढ़ नगरपालिका के लेखाधिकारी अरूण सोनी 50, भी है। एक्सीडेंट में उनके बुआ के बेटे श्रीगंगानगर के निवासी डिम्पल सोनी 35, और सरदार शहर के पंकज सोनी 32, की भी मौत हो गयी। पंकज सोनी अकाउंट्स अधिकारी के चाचा के बेटे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये और 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। अरूण सोनी के शव को कार से निकालने के लिये वाहन का काटना पड़ा।
एक्सीडेंट बाद ट्रोला भी पलटा, जाम लगा
पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार को उड़ाने के बाद ट्रोला भी हाईवे पर ही पलट गया। इस कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम रहा। वहीं, गाड़ी में फंसे लोगों को पुलिस रतनगढ़ के जालान हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हादसे जुड़ी VIDEO




