मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी करने वाले 3 पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज
भोपाल, – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के लेखा शाखा में पदस्थ 3 पुलिस कर्मी सूबेदार (अ) नीरज कुमार, उनि (अ) हरिहर सोनी तथा सउनि (अ) हर्ष वानखेड़े को मेडिकल देयको के आहरण में गड़बड़ी की आशंका होने पर 08 जनवरी 2025 को निलंबित किया गया था।
देयकों में कपटपूर्ण भुगतान पर जांच आदेशित की गई थी। पुलिस मुख्यालय की जांच समिति के द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जांच प्रतिवेदन में तीनों के द्वारा गलत तरीके से कूट रचित प्रॉलोंग मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर अपने ही खाते में देयकों का भुगतान किया जाना पाया गया। इन तीनों के द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य के लिए थाना जहांगीराबाद में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु जांच प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।
