निगम परिषद की बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती अंजली राजू पलैया का स्वागत

ग्वालियर — नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोजसिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। परिषद में विधायक प्रतिनिधि मदनलाल सोनी एवं नवनिर्वाचित पार्षद अंजली राजू पलैया का स्वागत फूल माला पहनाकर सदन के पार्षदगणों द्वारा किया गया।
निगम परिषद में आयोजित साधारण सम्मेलन की बैठक में बिंदु क्रमांक 01 आउटसोर्स मैन पॉवर उपलब्ध कराये जाने हेतु निविदा प्रकरण के संबंध में मेयर इन काउंसिल द्वारा पारित संकल्प क्रमांक 247 – 1 अगस्त 2024पर पुनर्विचार किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति ने उक्त बिंदु पर बहुमत के आधार पर पुनर्विचार निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिंदु क्रमांक 2 व 8 पर चर्चा जारी रहते परिषद 6 फरवरी की दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *