LatestNewsराज्य

10 ग्राम सोने की कीमत 83,000 हुई, यह ऑलटाइम हाई

नई दिल्ली. सोना आज यानी 4 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढकर 82963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82704 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी आज बढत है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93475 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांद 93313 रुपए किलो थी। चांद ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था तब ये 99151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *