7 वर्षीय पर आवारा कुत्तों का हमला, पीठ, पेट और पैर पर गढ़ाये दांत, 25 टांके आए

ग्वालियर. गोविंदपुर में हाल ही में एक 7 वर्षीय बालक के बच्चे को आधा दर्जन कुत्तों ने काटा था और अब एक और 6 वर्षीय का बच्चा कुत्ते के काटने का शिकार हो गया है। यह घटना उपनगर ग्वालियर के किलागेट में हुई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को गिरते ही उसके पेट, पीठ, हाथ और पैरों में काट लिया। बच्ची के शरीर में 6 से ज्यादा घाव हो गये।
प्रिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गये, जहां उसे ऑपरेशन करके 25 टांके लगाये गये। मंगलवार को ही दिन भर में 150 से अधिक कुत्तों के हमले के मामले सामने आये। इससे पहले 2 दिन पहले जिस 7 साल के बच्चे को कुत्तों ने काटा था। वह अब ठीक है।
क्या है मामला
मंगलवार की शाम एक 6 वर्षीय बच्चे अर्पित पासी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अर्पित अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक कुत्ता बच्चों के पीछे दौड़ा। बाकी बच्चे तो भाग गये। लेकिन अर्पित कुत्ते से बच नहीं सका। कुत्ते ने उसे जीमन पर पटक दिया। कुत्ते बच्चे को काटते उसे घसीटने का प्रयास करने लगा। कुत्ते ने बच्चे के कोहनी, पैर, पेट और पीठ पर दांत गढ़ा दिये।बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग आए और कुत्ता भाग गया। अर्पित लहूलुहान अवस्था में पड़ा था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसके घावों का इलाज किया और छह घावों पर 25 टांके लगाए गए। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है, लेकिन वह रात तक अस्पताल में भर्ती था। ग्वालियर में मंगलवार को 150 से ज्यादा डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं, जो सरकारी अस्पताल में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी कई मामले आए हैं। हालांकि, इन बढ़ते मामलों के बावजूद प्रशासन अभी तक कुत्तों के हमलों को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *