लटका VMS बोर्ड मराठा बोर्डिंग के बाहर, दिनभर फंसे लोग, कलेक्टर ने ठीक करने के दिये निर्देश

ग्वालियर. स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के जिम्मेदार अधिकारी पुराने कार्यो को भुला बैठे है। मंगलवार को ज्येन्द्रगंज मराठा बोर्डिंग के बाहर लगा वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड (VMS) सड़क के ऊपर लटक गये। दोपहर 1 बजे तक लोग उक्त खतरनाक स्थल से गुजरते रहें। जब मामला कलेक्टर रूचिका चौहान के पास पहुंचा तो उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिये। जिसके बाद शाम को 4 बजे क्रेन की मदद से वीएमएस को बोर्ड को उतारा गया। 10 स्थानों पर स्मार्ट सिटी ने 3.5 करोड रूपये से इनको लगवाया था।
चल रहे कार्य के बीच लगभग 3 घंटे तक ट्रैफिक जाम के रहे हालत
ट्रैफिक जाम के हालात ज्येन्द्रगंज चौराहा पर लटके VMS  बोर्ड को उतारने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। उसे उतारने का कार्य के दौरान चौराहे पर ट्रैफिक को बन्द करना पड़ा। इस वजह से चौराहे पर ट्रैफिक जाम होने लगे। कार्य पूर्ण होने पर रास्ते का वाहनों के निकलने के लिये खो ला गया। इस दौरान लगभग 3 घंटे शहरवासियों ने ट्रैफिक जाम की परेशानी से बचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *