महाकुंभ में मची भगदड़ से 35-40 लोगों की मौत, 70 से अधिक लोग घायल

यह तस्वीर भगदड़ के बाद की है। अब यहां हालात काबू हैं। फोर्स लगा दी गई है। आम लोगों की एंट्री यहां रोक दी गई है। - Dainik Bhaskar

प्रयागराज. महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज के संगम इलाके में भगदड़ मच गयी। इस हादसे में 35-40  से अधिक मौते होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। विशेष सतर्कता बरतते हुए अखाड़ा परिषद ने अमृत स्नान रद्द करने का फैसला लिया है। प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 1.30 बजे भगदड़ मच गयी। इस हादसे में अभी तक 35-40 लोगों की मौत हो चुकी है। 70 से अधिक लोग घायल हुए है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेडीकल कॉलेज में हादसे में मारे गये लोगों के शव रखे गये है। उन्होंने 20 शव गिने है।

May be an image of 5 people
लोगों को संगम इलाके से बाहर निकालने के लिये बैरिकैडिंग हटा दी गयी है। हालांकि अब भी संगम तट पर लोगों का तांता लगा हुआ है। भगदड़ के बाद भी लोग किसी तरह से संगम तट की ओर जाने की कोशिश में जुटे हुए है। साधु-संत लोगों से संगम तट न जाने की अपील कर रहे हैं।
संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें-सीएम
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है। सीएम योगी ने कहा है कि जो मां गंगा के जिस घाट के समीप है। वहीं स्थान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नान के लिये कई स्थान घाट बनाये गये है। कहीं भी स्नान किया जा सकता है। प्रशासन के निर्देशन का अनुपालन करें। व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
महाकुंभ भगदड़ मची, 1 घंटे में पीएम मोदी ने सीएम योगी से 2 बार की चर्चा
महाकुंभ में संगमस्थली पर देर रात भगदड़ मचने से अभी तक 10 लोगों की मौत की आशंका है। जबकि कई लोग घायल हुए है। ऐसा कहा जा रहा है कि संगम नोज पर अफवाह के चलते भगदड़ हुई। इस घटना के बाद सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है। महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक घंटे के अन्दर 2 बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा की है। इस संबंध में पीएम मोदी ने सीएम योगी से हालात की जानकारी ली और तत्काल मदद के निर्देश दिये है। वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *