शादी से पहले युवती ने खाया जहर, मंगेतर ने मांगी कार और 5 लाख नगद कैश, मनाकरने पर रिश्ता तोड़ने की दी धमकी

ग्वालियर. शादी से सवा माह पूर्व मंगेतर ने युवती से कार, 5 लाख रूपये की डिमांड रख दी। जब युवती के परिजन ने मनाकर किया तो उसने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। इससे तनाव में आई युवती ने आत्महत्या के इरादे से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर तत्काल परिजन युवती को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
युवती की हालत नाजुक है। घटना शनिवार को जहांगीर कटरा इलाके की है। परिजन ने पुलिस को घटनाक्रम की खबर दी है। इस दौरान युवती के भाई को मंगेतर ने एक टीआई के नाम से धमकाया और फोन पर बात भी कराई, लेकिन यह पुलिस अधिकारी कौन था और किस थाने में पदस्थ हैं नहीं बताया। ग्वालियर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित जहांगीर कटरा निवासी 26 वर्षीय युवती पुत्री धर्मेन्द्र कुशवाह ने खुदकुशी के इरादे से गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर तत्काल परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल युवती की जान बचाने के लिए डॉक्टर प्रयास कर रहे हैं। युवती के परिजन ने उसका रिश्ता गोल पहाड़िया निवासी 28 वर्षीय विनोद कुशवाह के साथ तय किया था। विनोद एक फाइनेंस कंपनी में बतौर फाइनेंस ऑफिसर पदस्थ है। दोनों परिवार की सहमति से 12 मई 2024 को युवती और विनोद की सगाई हुई थी। सगाई के बाद 6 मार्च 2025 को दोनों की शादी होना तय हुआ था। सगाई के बाद से दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी थी।
टीआई ने भी धमकाया तो युवती ने खाया जहर
2 दिन से विनोद किसी टीआई को कॉफ्रेंस पर लेकर नेहा व उसके भाई को धमका रहा था, जो बात कर रहा था, जो बात कर रहा था वह स्वयं को टीआई बता रहा था। वह युवती और उसके भाई को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। जबकि युवती का भाई उसे समझाने का प्रयास कर रहा था कि वह दहेज मांग रहा है और 8 महीने से रिलेशनशिप में है और इसके बाद भी बात करने वाला उन्हें धमका रहा था। इसी के बाद शनिवार को युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। युवती की हालत को देखते हुए तहसीलदार को बुंलाकर उसके बयान कराये है। जिसमें उसने दहेज की बात कहींे है।
शादी की तैयारी पूर्ण, कार्ड बांटे जा रहे थे
शादी का समय पास आने पर युवती के पिता और अन्य परिजन ने शादी की तैयारी करने के साथ ही मैरिज गार्डन समेत अन्य ऑर्डर बुक करने के साथ ही शादी के कार्ड छपवा कर बांटना शुरू कर दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *