घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस
भोपाल. एक युवक के घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला, युवक ने बदमाशों ने एक शख्स से मारपीट करने से रोका था। बीच-बचाव के दौरान चांटा जड़ दिया था।इसी का बदला ने के लिये बदमाशों ने वारदात की।
घटना हिनौतिया क्षेत्र की है। 2 बदमाशों ने गुरूवार की रात को युवक के घर पहुंचे। उस वक्त घर में महिला, उसका बच्चा सहित माता-पिता और भाई मौजूद थे। उन्होंने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। आग की चपेट में आने से घर का सामान और बाहर खड़े वाहन जल गये थे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनका जुलूस निकाला गया। इस बीच आरोपियों ने नारे लगाये कि अपराध करना पाप है। पुलिस हमारी बाप है। दोनों को शनिवार की शाम को न्यायालय के आदेश पर जेल भी भेज दिया है।
दोनों बदमाश पुराने हैं दोनों हैं आपराधिक रिकॉर्ड
टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया है कि निकिता मालवीय हिनौतिया में रहती है और गृहिणी है। उन्होंने थाने में बताया कि गुरूवार की रात को अचानक उनके घर में आग लगा दी गयी। इससे उनके वाहन और कुछ सामान जल गयाहै। फुटेज चेक करने पर आग लगाते 2 युवक कैमरे में कैद हुए है। एक युवक ने अपने पास रखी बॉटल से घर के मेन गेट पर पेट्रोल छिड़का इसके बाद आग लगा दी। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान रवि कुशवाह उर्फ पेंटर, फिरोज खान के रूप में की गयी है। दोनों इलाके के पुराने बदमाश है। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई केस दर्ज है।
युवक का पीछा करते हुए आए बदमाश
फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि, आरोपी आकाश का पीछा करते हुए आए थे। आकाश के घर में आते ही उन्होंने मेन गेट से पेट्रोल को अंदर छिड़का और आग लगा दी। आग की चपेट में आने से घर के बाहर खड़े दो वाहन भी जल गए थे।
आरोपी बोले- बीच बचाव में चांटा मारा था
फरियादी महिला का भाई आकाश मालवीय है। 10 दिन पहले दोनों बदमाश आकाश के मोहल्ले के एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। यह देख आकाश ने बीच बचाव किया। जब आरोपी लगातार उसे पीटते रहे तो बचाव के दौरान बड़े होने के नाते आकाश ने रवि को चांटा मार दिया। इसी का बदला लेने आरोपी ने उसके घर में आग लगाई।
