जामा मस्जिद पर गूंजे हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

संभल. उत्तरप्रदेश के संभल में गणतंत्र दिवस के पहले जामा मस्जिद पर देशप्रेम, एकता और सौहार्द का नजारा देखने को मिला। इस दौरान जुमे की नमाज पढ़कर निकले नमाजियों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दूस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाये। देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पिछले 24 निवम्बर 2024 को जामा मस्जिद के भीतर सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलो में हिंसा हो गयी थी। जिसके बाद काफी तनाव का माहौल हो गया था। इस घटना के 2 माह केबाद गणतंत्र दिवस के पहले लोगों ने एकजुटता के साथ देशप्रेम का मैसेज दिया। शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़कर नमाजी बाहर निकले तो नजारा अलग था। मस्जिद के सामने देशभक्ति की तस्वीर देखने के लिये मिली। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद नमाजियों को हाथों में तिरंगा ले रखा था। नमाजी हाथो में तिरंगा लहराकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये और हिन्दुस्थान जिन्दावाद के नारे लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *