सीएम मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर विजयाराजे सिंधिया को अर्पित की श्रद्धांजलि
ग्वालियर. शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे। ग्वालियर विमानतल पर पहुंचने के बाद उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प् अर्पित कर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा है कि राजमाता ने पार्टी के लिये बहुत काम किया है। उनके द्वारा किये गये कार्यो को मैं स्मरण करता हूं। वह मेरे निवास पर भी आई थी। इस अवसर पर सीएम के साथ प्रभारीमंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमरऔर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहें।
शनिवार को सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये ग्वालियर आये हैं। सुबह 11.30 बजे वह ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरटर्मिनल पर पहुंचे। 25 जनवरी को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि होने पर सीएम ने राजमाता को याद करते हुए एयरपोर्ट परिसर में बनी उनकी विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।राजमाता द्वारा समाजिक क्षेत्र और पार्टी हित में किये गये कार्यो को याद करते हुए कहा है कि विपरीत समय में भी पार्टी का आधार बनाने में उनका योगदान है। वह अद्भुत प्रतिभा व नेतृत्व की धनी थी।
अटल जी व कुशाभाऊ को भी किया याद
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेई और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे को भी याद किया। उन्होंने कहा, विपरीत समय में पार्टी को खड़ा करने में अटल बिहारी बाजपेई, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज ग्वालियर में आकर मैंने राजमाता को भी श्रद्धाजलि अर्पित की है।
