अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी महामंडलेश्वर श्री यामिनी ममता नन्द गिरी

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी महामंडलेश्वर
प्रयागराज. बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गयी है। 24 जनवरी की शाम को ममता संगम पर अपना पिंडदान किया और इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ है। ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेष्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की। महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से इस बारे में चर्चा की थी।
ममता को दिया नया नाम
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि पिछले 2 वर्षो से ममता हमारे संपर्क में थी। वह सनातन से जुड़ना चाहती थी। वह पहले जूना अखाड़े में शिष्या थी। फिर हमारे संपर्क में आई। फिर उन्होंने पद की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर बनना है। फिर हमने बताया कि यह सब करना होता है।ममता कुलकर्णी को नया नाम दे दिया गया है. उनका नाम श्री यामिनी ममता नन्द गिरी घोषित किया गया है. ममता कुलकर्णी की चोटी काटी जाएगी. फिर पिंडदान होगा. जैसे किन्नर अखाड़े का कानून होता है वैसे ही यहां भी होगा.
महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ये कहा कि बहुत लोग हमारे सम्पर्क में हैं. बहुत लोग सनातन में रुचि रखतें हैं. 2015 से नर नारी किन्नर हैं इसमें, सब महामंडलेश्वर भी हैं. अगर जो पद का निर्वहन नहीं कर पाएगा उसे हम महामंडलेश्वर बनाने के बाद खारिज भी कर सकते हैं.लक्ष्मी त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या कभी उनकी इच्छा हुई फिल्म बनाने की. इसपर उन्होंने कहा कि धर्म पर बनाई तो आपत्ति नहीं है. ओटीटी आ गया है, अब किन्नरों को लेकर अच्छी बातें भी हो रही है. योगी और मोदी जी ने किन्नर अखाड़े को सभी सुविधाएं दी हैं. मैं किसी दल से नहीं हूं लेकिन जो अच्छा करता है उसे अच्छा कहेंगे. कौशल्या नंद गिरी को भी सरकार ने वेलफेयर बोर्ड में सम्मान दिया हुआ है.
सालों बाद भारत आईं ममता
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं. एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी हैरान हो गए थे. तो वहीं एक्ट्रेस के फैंस के बीच खुशी थी. माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों और कयासों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *