MP BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव Date पर असमंजस

भोपाल. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर असमंजस बना हुआ है। चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान के मप्र प्रवास की तिथि अब तक घोषित न होने के कारण कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन फरवरी के पहले सप्ताह तक टल सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 27 जनवरी से मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान प्रवास पर जा रहे है इसलिए उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया जाएगा।
दो दिन की निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, घोषणा बाद में की जा सकती है लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन में दो दिन की प्रक्रिया होती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब केंद्रीय नेतृत्व ने धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था तब 15 जनवरी तक सारे चुनाव अधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन मध्य प्रदेश में बडे नेताओं की आपसी खींचतान में जिलाध्यक्षों के चुनाव अब तक पूरे नहीं हो पाए है इस कारण प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया भी आगे नहीं बढी। माना जा रहा है कि अब सीएम के लौटने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *