JIWAJI- कुलगुरू का पुतलादहन और नेमप्लेट पर पोती कालिख NSUI ने, भ्रष्ट कुलपति इस्तीफा दो के लगाये नारे

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की इकलौती, दर्जा प्राप्त ग्वालियर की जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो अविनाश तिवारी के खिलाफ एनएसयूआई ने फिर बार आंदोलन शुरू किया है। गुरूवार को एनएसयूआई ने कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी के कार्यालय के बाहर भ्रष्ट कुलपति इस्तीफा दो और जीवाजी की मजबूरी है धारा 52 जरूरी है के नारे लगाये और नारे लिखे पोस्टर भी चिपकाये।
इसके बाद विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलगुरू का पुतलादहन किया गया। कुलगुरू के बंगलेू पर पहुंचकर एनएसयूआई ने बंगले के बाहर लगी कुलगुरू की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। इस बीच आन्दोलनकारी छात्रों ने कुलपति निवास के अन्दर घुसने का प्रयास भी किया। आन्दोलनकारियों को रोकने के लिये मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात था।
कुलपति को तुरंत हटाये-एनएसयूआई
मुरैना के झंडू-पुरा में 11 वर्षो से कागजों पर चले रहे फर्जी शिवशक्ति कॉलेज का मामले का खुलासा हुआ था। फर्जी कॉलेज को मान्यता देने के मामले में कुलगुरू समेत 19 प्रोफेसरों पर ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू में केस दर्ज होने के बाद भी कुलगुरू ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। जिसके चलते उनके खिलाफ एनएसयूआई ने आंदोलन शुरू किया है।
पद पर रहते कुलपति जांच प्रभावित करेंगे-एनएसयूआई कार्यकर्त्ता बोले
एनएसयूआई के छात्र नेता वंश महेश्वरी ने बताया है कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के अन्दर अजा कुलपति का पुतलादहन किया गया है। कुलपति के बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट पर भी कालिख पोती गयी है। कुछ दिन पूर्व कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी पर 420 की एफआईआर दर्ज की गयी है। ऐसी क्या बात है कि 420 का मामला दर्ज होने के बाद भी कुलपति को नहीं हटाया जा रहा है। और विश्वविद्यालय में धारा 52 नहीं लगाई जा रही है। वह जिस पद पर आसीन है वहां से जांच को प्रभावित करेंगेग। अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो एनएसयूआई ऐसे ही प्रदर्शन करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *