भंडारा की ऑर्डिंनेंस फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 6 लोगों को घायल होने की खबर
नागपुर. महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की खबर है। इस हादसे में 5-6 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इलाके लोग इससे दहल गये। धमाके की खबर के बाद राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गयी है। पुलिस भी घटनास्थल मौजूद है।
यह आर्डिंनेंस फैक्ट्री भंडारा के जवाहर नगर में है। शुरूआती जानकारी के अनुसार धमाका फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। हस हादसे में 5-6 लोों के घायल है। भंडारा के कलेक्टर संजय कोल्टे के अनुसार धमाके की वजह से फैक्ट्री की जगह की छत गिर गयी है। जिसे जेसीबी की सहायता से हटाया जा रहा है। हादसे के वक्त मौके पर 12 लोग थे। जिसमें से 2 को बचाया गया है।
