15 लाख से ज्यादा कमाने वालों को बजट में मिल सकती है राहत, गुड न्यूज की तैयारी

नई दिल्ली. नया टैक्स सिस्टम लागू होने के बाद से सरकार ने वार्षिक 15 लाख रूपये कम कमाने वाले टैक्सपेयर्स को टैक्स स्लैब (Tax Slab) के हिसाब से लिमिट बढ़ाकर राहत दी है। इस छूट का मकसद बढ़ती महंगाई के दौर में उनकी इनकम को कम होने से बचाना है। लेकिन अगर बात सबसे अधिक टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर्स के हिसाब से करें तो पिछले 5 वर्षो से उन्हें लिमिट के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली है। आंकड़ों के अनुसार 2020 सिस्टम (New Tax System) की शुरूआत होने के बाद अभी तक लागत महंगाई इंडेक्स यानी सीआईआई लगभग 21%  बढ़ गया है।
15 लाख रूपये कमाने वालों को मिल सकती है राहत
महंगाई के इस असर को कम करने के लिये सरकार ने 5 वर्ष में 15 लाख रूपये से कम इनकम वाले टैक्सपेयर्स के लिये लिमिट में न्यूनतम 20% और अधिकतम 40% की बढ़ोत्तरी की है। हालांकि 15 लाख रूपये से अधिक कमाने वाले टैक्सपेयर्स के लिये लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उन्हें 30%  की अधिकतम रेट से टैक्स भरना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि अब महंगाई और दूसरे खर्चो को देखते हुए जरूरत है कि बसे ऊंचे स्लैब मेंआने वाले लोगों को भी राहत देने पर सरकार विचार करें। वैसे भी अगर आंकड़ों के अनुसार ITR भरने वालों के इनकम स्लैब का देखें तो 70% टैक्सपेयर्स की टैक्सेबल इनकम 5 लाख या इससे कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *