वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक में जोरदार हंगामा, निशिकांत बोले मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा
नई दिल्ली. वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर बनाई गयी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में जोरदार हंगामा हुआ है। हंगामे के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा है कि मैंने विपक्ष को कभी नहीं रोका है। आज तक जब भी बैठक हुई। मुझे बोलने का मौका नहीं दिया है। आज जिस तरह से बदतमीजी की गयी है। वह किसी भी तरह से स्वीकार नहीं है।
इस दौरान तृणमूल पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सांसदों के जो मन में आ रहा है। वह बोल रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि JPC के सदस्य विपक्षी सांसद इस बात पर सवाल उठा रहे थे कि एड-हॉक-मीटिंग क्यों बुलाई जा रही है। अब सभी को 27 तारीख की बैठक में आयेंगे। इस दौरान भाजपा सांसद राधामोहन अग्रवाल ने कहा है कि बहुत दुःखद रहा है कि इंडी गठबंधन के सभी सदस्यों ने कश्मीर के सामाजिक और धार्मिक प्रतिनिधियों को बोलने भी नहीं दिया जा रहा है और वेल में आ गये। मजबूरी में संयुक्त संसदीय समिति ने इस सदस्यों को निलंबित करके जम्मू-कश्मीर के सदस्यों को सुना हैं।
विधेयक पर विवाद और विरोध
8 अगस्त को वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश होने के तत्काल बाद इस समिति का गठन किया गया था। विपक्षी दलों ने इस विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों को मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों को उल्लंघन बताते हुए कड़ी अलोचना की थी। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा का कहना है कि यह संशोधन वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लायेंगे और उन्हें जवाबदेह बनायेंगे।
