आरक्षक की पत्नी 5वीं मजिल से गिरकर मौत, पिता का आरोप मेरी बेटी बालकनी से फेंका

ग्वालियर. आरक्षक की पत्नी की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। घटना गुरूवार की शाम लगभग 7 बजे की है। महिला को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया है।
आरती राठौर ग्वालियर के सागरताल स्थित सरकारी मल्टी में रहती थी। आरती का पति दिलीप राठौर थाटीपुर में आरक्षक है। घटना के बाद रात में दिलीप नेबताया कि आरती ने मल्टी की छत से छंलाग लगा दी है। मायके जाने से मना करने पर नाराज थी। हेड कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह नेबताया कि शुक्रवार की रात महिला के पाति के बयान लिये, जिसमें उसने बताया कि वह छत से गिर गयी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जब आरती के परिजनों ने दिलीप से घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा, मैं नीचे था आरती छत पर सेल्फी ले रही थी, तभी वह नीचे गिर गयी।
आरती के पिता रामरूप का आरोप है कि मल्टी की बालकनी पर खून के धब्बे हैं। पति दिलीप ने आरती से मारपीट की और बालकनी से नीचे फेंक कर उसकी हत्या कर दी। दिलीप को दूसरे शादी में 15 लाख रूपये मिल रहे थे। इसलिये वह बेटी को मारने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *